![]()
खाटूश्याम बाबा का 9 सितंबर को विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 9 सितंबर को बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार किया जाएगा। इस कारण मंदिर में साढ़े 30 घंटे दर्शन बंद रहेंगे। 8 सितंबर की रात 10 बजे से 10 सितंबर की सुबह मंगला आरती के समय 4:30 बजे तक बाबा खाटूश्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे। श्री श्याम मंदिर के पट साढ़े 30 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 10 सितंबर की सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के साथ दोबारा शुरू हो जाएंगे।
Source link
खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 30 घंटे रहेंगे बंद:विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार होगा; 10 सितंबर को खुलेंगे पट
