Headlines

चावल लोड ट्रक अचानक चल पड़ा…आगे बैठा ड्राइवर कुचलाया:आराम करने बैठा था ट्रक के सामने, FCI से किया गया था चावल लोड




जबलपुर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एफसीआई का चावल से भरा ट्रक अचानक चल पड़ा। ट्रक के सामने बैठकर आराम कर रहा चालक और मालिक शेख इसराइल उसकी चपेट में आ गया। ट्रक से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक आगे जाकर दीवार से टकराकर रुका। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। शेख इसराइल हनुमानताल क्षेत्र का रहने वाला था। वह ट्रक में करीब 22 टन चावल लोड कर कहीं बाहर ले जाने की तैयारी में था। ट्रक खड़ा करने के बाद वह उसके सामने बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक चल पड़ा और वह संभल पाता, इससे पहले ही उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने पुलिस को दी सूचना आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने मदनमहल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे शेख इसराइल के शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। ब्रेक फेल होने की आशंका एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि ट्रक का अचानक ब्रेक फेल होने के कारण वह अपने आप चल पड़ा। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। ट्रक आगे जाकर दीवार से टकराया, जिसके बाद वह रुक गया। थाने में खड़ा कराया ट्रक पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एएसपी ने बताया कि ट्रक में शासकीय अनाज लोड है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उसे मदनमहल थाने में खड़ा कराया जा रहा है। साथ ही सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *