Headlines

भीलवाड़ा में कपड़ा गौदाम में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची, जेसीबी से दीवार तोड़कर पाया काबू




भीलवाड़ा शहर के आरके कॉलोनी में मंगलवार दोपहर कपड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। गोदाम में रखा काफी कपड़ा और पैकिंग का सामान जल गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। आग बढ़ती देखकर इलाके में रहने वाले लोगों में भी डर फैल गया। पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र की आरके कॉलोनी का है।यहां श्री राम इंटरनेशनल कपड़े के गोदाम में मंगलवार दोपहर आग लगी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियां एक के बाद एक मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम में कपड़े और बॉक्स बड़ी संख्या में रखे होने के कारण आग बार-बार सुलग रही थी। इससे आग बुझाने में परेशानी हुई। जेसीबी से गोदाम की दीवार और चादर तोड़ी आग अंदर तक पहुंचने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद जेसीबी को मौके पर बुलाया गया। जेसीबी की मदद से गोदाम की लोहे की चादर और दीवारों को तोड़ा गया, ताकि अंदर पानी पहुंचाकर आग बुझाई जा सके। आग लगने का कारण पता नहीं चला गोदाम में आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आग से आसपास के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोग भी परेशान हो गए। लोगों को डर था कि आग कहीं आसपास के घरों और दूसरी दुकानों तक न पहुंच जाए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर लगातार आग बुझाने में लगी हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *