Headlines

नूंह में स्कूली बस ने बच्ची को कुचला:बच्ची के सिर के ऊपर से गुजरा टायर, मां के साथ प्लॉट पर गई थी




नूंह जिले के अगोन गांव में मंगलवार को एक स्कूली बस ने 5 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ खाली प्लॉट से लकड़ी लेने गई थी। खेलते-खेलते वह सड़क पर आ गई और बच्चों को छोड़कर लौट रही एक स्कूली बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि बस का अगला पहिया बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अगोन निवासी महिपाल की बेटी मनीषा के रूप में हुई है। खतले वक्त सड़क पर आई बच्ची जानकारी के अनुसार, मनीषा अपनी मां के साथ गांव के एक खाली प्लॉट से लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान वह खेलते हुए सड़क पर आ गई। तभी शारिका इंटरनेशनल स्कूल अगोन की बस बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी और बच्ची अचानक उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। मनीषा की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर उनका बुरा हाल हो गया। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया है, जबकि पूरे गांव में गम का माहौल है। लोग बोले- फोन पर बात कर रहा था ड्राइवर ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के वक्त बस ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। हालांकि, इन आरोपों की जांच की जा रही है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरी बात साफ हो पाएगी। ग्रामीणों ने स्कूली वाहनों की गति और चालकों की सतर्कता की जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच में यह पता चलेगा कि हादसा आखिर किस वजह से हुआ और क्या ड्राइवर की लापरवाही इसके लिए जिम्मेदार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *