![]()
नई दिल्ली, 1 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष चुनावों के संरक्षक की जगह ‘सेव बीजेपी चेयर कमीशन’ की तरह काम कर रहा है। खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘वोट चोरी’ के जरिए भारत के लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह साजिश अब सामने आ गई है और लोग वोटों की चोरी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर: खरगे खरगे ने हिंदी में किए X पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी जहां अपने फायदे के लिए वोट बढ़ाती है, वहीं जहां फायदा नहीं होता, वहां वोटों को बांट देती है। उन्होंने कहा- बीजेपी की ‘वोट चोरी’ के जरिए भारतीय लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश सामने आ रही है। जहां बीजेपी को फायदा होता है, वहां मतदाता जोड़े जाते हैं और जहां फायदा नहीं होता, वहां वोट बांट दिए जाते हैं।” खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच अचानक 39 लाख मतदाता बढ़ गए थे। अब SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की ड्राफ्ट सूची से 2.07 करोड़ मतदाता बाहर हैं। उन्होंने सवाल किया- क्या बीजेपी को जिताने के लिए चुनावों के दौरान इन मतदाताओं के नाम हटाए गए? बंगाल में अपील के बाद 91% नाम फिर जुड़े खरगे ने कहा कि बंगाल में SIR के दौरान हटाए गए नामों में से 91% नाम अपील के बाद फिर से जोड़ने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि यही खेल दिल्ली में भी दोहराया जा रहा है। उनके मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं की संख्या बढ़ाई गई थी। खरगे ने कहा कि इसके बाद ड्राफ्ट सूची से 47.56 लाख मतदाताओं के नाम गायब हो गए और 33 लाख अन्य मतदाताओं को नोटिस देने की तैयारी चल रही है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल ने कहा- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती:चुनाव आयोग को कंट्रोल कर रही; SIR पर सदन के सामने 3 मांगें रखीं राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर 28 मिनट की स्पीच दी। कहा कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े…
Source link
खरगे ने चुनाव आयोग को BJP बचाओ कमीशन कहा:बोले- जहां बीजेपी को फायदा होता है, वहां मतदाता जोड़ दिए जाते हैं
