Headlines

जालंधर में किसान महासभा का महासम्मेलन 20-21को:गुरदासपुर में तैयारियों को लेकर पंजाब किसान यूनियन की बैठक, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना




गुरदासपुर पंजाब किसान यूनियन की बैठक में इस माह जालंधर में होने वाले अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। इसके इलावा किसानों पंजाब और केंद्र सरकार के नीतियों की आलोचना की। यह ब्लॉक कलानौर के गांव बिशनकोट में किसान नेता मास्टर लखविंदर सिंह के निवास पर हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जगजीत सिंह सेखबीर ने की। जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह मल्ली, जिला सचिव अश्वनी कुमार लखनकलां, गुरदीप सिंह कमालपुर, जरनैल सिंह सप्रवान और लखविंदर सिंह बिशनकोट ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। किसान नेताओं ने जानकारी दी कि 20 और 21 सितंबर को जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में ‘अखिल भारतीय किसान महासभा’ का पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में कलानौर क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। किसानों को एक जुट होकर लड़ना होगा नेताओं ने एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत दो बड़े संगठनों—’जम्हूरी किसान सभा’ और ‘पंजाब किसान यूनियन’ का आपस में विलय (Merge) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की मांग को देखते हुए सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर साधा निशाना इस दौरान किसान नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही सरकारें आम जनता और किसानों के बजाय सिर्फ कॉर्पोरेट घरानों के फायदों को ध्यान में रखकर नीतियां बना रही हैं। नेताओं ने सभी वर्ग के लोगों से अपने हक की रक्षा के लिए एक मंच पर आने की अपील की। इस मौके पर सतनाम सिंह बख्तपुर, बलविंदर सिंह, छिंदा सिंह सप्रवान, सुच्चा सिंह, जसपाल सिंह देहरीवाल, सरदूल सिंह चिकड़ी, मानव बिशनकोट, सुखविंदर सिंह लाडी, ज्ञान सिंह मौर, दोरांगला के अध्यक्ष पलविंदर सिंह रिंकू और साहिब समेत कई किसान कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *