जिले में चौकीदार की सीधी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोमवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक हुई। कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चल रही नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि चौकीदार भर्ती परीक्षा का परिणाम और मेधा सूची पहले ही जारी की जा चुकी है, लेकिन सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। नियुक्ति से संबंधित मामला न्यायालय में चले जाने के कारण प्रक्रिया लंबित थी। अब झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में दायर मामले में पारित न्यायादेश के आलोक में आगे की कार्रवाई करने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को न्यायालय के आदेश और पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की सूचना स्थानीय समाचार पत्रों के साथ जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने को कहा। साथ ही मेधा सूची के आधार पर बिट निर्धारण समेत नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े अन्य कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
Source link
चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया फिर होगी तेज, दस्तावेज सत्यापन के दिए गए निर्देश
