Headlines

कांग्रेस के 6, भाजपा का एक नामांकन खारिज:रात 9 बजे तक चली आवेदनों की जांच, कांग्रेस की नजर अब निर्दलीयों पर, भाजपा भी वार्ड 48 में ढूंढ रही निर्दलीय




पाली नगर निगम चुनाव को लेकर 65 वार्डों से मिले कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय प्रत्यााशियों के नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया निगम कार्यालय में रात करीब 9 बजे तक चली। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कई पदाधिकारी बैठे रहे। कांग्रेस के 6 और भाजपा का 1 आवेदन खारिज हुआ। ऐसे में कांग्रेस पदाधिकारी 6 वार्डों से निर्दलीय खड़े प्रत्याशियों पर नजर रखे हुए हैं, जिससे कांग्रेस समर्पित निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाकर रणनीति बनाई जा सके। हालांकि जहां कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में नहीं है, वहां भी डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व विधायक के वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन तक जमा नहीं हुआ
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का वार्ड संख्या 40 में रहते है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन जमा नहीं करवा सका। ऐसे में BJP की नवरतन कंवर राजपुरोहित और भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरी पुष्पा सोमनानी के बीच टक्कर रहेगी।
अब पढ़िए- क्या रहे खारिज होने के कारण
वार्ड 07 जहां कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं, जाने वहां का गणित
वार्ड संख्या 07 से भाजपा से पानीदेवी जाट मैदान में है। उनके बेटे शिवप्रकाश जाट भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में नहीं होना का सीधा फायदा उन्हें मिलेगा। पानीदेवी के सामने अब निर्दलीय मैदान में है। जो उन्हें कितनी टक्कर दे पाते है। यह देखने वाली बात होगी। वही कांग्रेस भी इस वार्ड से कांग्रेस पक्ष का निर्दलीय ढूंढ रही है। ताकि उसे अपने पक्ष में कर सके। वार्ड 13 में भाजपा के योगेश वर्मा और बागी निर्दलीय जय जसवानी में टक्कर
वार्ड संख्या 13 में भाजपा से योगेश वर्मा को भाजपा ने मैदान में उतारा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व पार्षद जय जसवानी यहां से निर्दलीय मैदान में है। जो अब सीधी भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देते नजर आएंगे। क्योंकि अपराधिक केस दर्ज होने के चलते कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश माली का फॉर्ज निरस्त हो चुका है। वार्ड 14 में भाजपा की प्रियंका के सामने पार्टी से दो बागी ताराचंद-निर्मल जोशी से मुकाबला
वार्ड संख्या 14 में कांग्रेस प्रत्याशी नेहा राठौड़ का सिंबल कांग्रेस की ओर से किसी कारण से नहीं दिया जा सका। ऐसे में उनका आवेदन निरस्त हो गया। लेकिन उसके बाद भी भाजपा की प्रियंका शर्मा की राह यहां आसान नहीं होगी। टिकट नहीं मिलने से भाजपा से बागी होकर ताराचंद माहेश्वरी और निर्मल जोशी मैदान में है। साथ ही निर्दलीय भी मैदान में है। ऐसे में यहां मुकाबला रोचक रहेगा। वार्ड 26 में भाजपा के शिवजीप्रजापत को पूर्व सभापति कुसुम सोनी की चुनौती
भाजपा ने यहां शिवजी प्रजापत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस यहां अपने प्रत्याशी को सिंबल नहीं दे सकी। ऐसे में भाजपा के शिवजी को भाजपा से बागी होकर चुनावी मैदान में उतरी पूर्व सभापति कुसुम सोनी टक्कर देती नजर आएंगी। शिवजी को पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा का तो कुसुम सोनी को पूर्व पार्षद नरेश मेहता का सपोर्ट है। वार्ड 36 में भाजपा के शेर मोहम्मद को निर्दलीय की चुनौती
मुस्लिम बाहुल्य इस वार्ड में भाजपा ने शेर मोहम्मद को मैदान में उतारा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी आसीफ भाटी का आवेदन खारिज हो गया क्योंकि उनके खिलाफ अपराधिक केस दर्ज है। लेकिन उसके बाद भी भाजपा के शेर मोहम्मद की राह यहां आसान नजर नहीं आ रही है। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशियों का सामना करना पड़ेगा। देखने वाली बात होगी कि मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में भाजपा का प्रत्याशी जीत दर्जकर इतिहास रचता है यहां निर्दलीय बाजी मारता है। वार्ड 48 में भाजपा ढूंढ रही अपने पक्ष का निर्दलीय
वार्ड संख्या 48 से भाजपा प्रत्याशी चीकू सांसी का आवेदन रद्द हो गया। ऐसे में यहां कृष्णा सांसी की राह कुछ आसान हुई है। लेकिन चुनावी मैदान में उतरे हुए निर्दलीय भी उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। देखने वाली बात होगी क्षेत्र की जनता का मत किसे मिलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *