Headlines

गुरदासपुर में पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला:बहन भी साथ थी, नशा तस्करों ने की वारदात, मेले में लगी थी ड्यूटी




गुरदासपुर जिले के गांव बब्बेहाली अड्डे में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करणप्रीत सिंह और उनकी बहन पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। कांस्टेबल करणप्रीत सिंह की ड्यूटी बब्बेहाली छिंज मेले में लगी हुई थी। वह पास के गांव मुस्तफा जट्टा के रहने वाले हैं। इस हमले में घायल कांस्टेबल और उनकी बहन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जब कांस्टेबल करणप्रीत सिंह पर हमला हुआ, उस समय वह पुलिस की वर्दी में ड्यूटी पर थे। ‘नशा बेचने वाले तस्करों की जानकारी दी थी’ घायल कांस्टेबल करणप्रीत सिंह के मुताबिक, उन्होंने गांव में नशा बेचने वाले तस्करों की जानकारी पुलिस को दी थी। इसी दुश्मनी के कारण उन पर यह जानलेवा हमला किया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरदासपुर के थाना तिब्बड़ के एसएचओ हरमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *