![]()
मुरादाबाद में मंगलवार देर रात हरिद्वार से लौट रही नेपाली तीर्थयात्रियों की बस रोडवेज से टकरा गई। हादसे में 35 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई म सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुआ। हरिद्वार से लौट रहे नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही रोडवेज बस से टकराकर सड़क किनारे कोठरी में जा घुसी।
हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थयात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 10 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत CHC कांठ ले जाया गया।
जहां से बस चालक समेत गंभीर रूप से कई घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Source link
नेपाली तीर्थ यात्रियों की बस रोडवेज से टकराई,35 घायल:देर रात मुरादाबाद में हुआ हादसा, हरिद्वार से लौट रहे थे नेपाली तीर्थ यात्री
