Headlines

बिलासपुर में सफाई में लापरवाही पर निगम की सख्ती:पंकज कंस्ट्रक्शन पर 10 हजार का जुर्माना, कचरा फैलाने वाले 7 दुकानदारों से भी वसूले ₹1400




बिलासपुर में शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जोन-4 के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फील्ड में निर्धारित संख्या में ठेका कर्मचारी नहीं मिले। सफाई में लापरवाही पर पंकज कंस्ट्रक्शन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले 7 दुकानदारों से 1400 रुपए जुर्माना वसूला गया। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अपर आयुक्त खजांची कुम्हार और जोन आयुक्त अंकुर पांडेय ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सफाई एजेंसियों और कर्मचारियों को मौके पर ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। पंकज कंस्ट्रक्शन को पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध कराने और सभी क्षेत्रों में नियमित और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। रात 10 बजे तक कचरा कलेक्शन के निर्देश अधिकारियों ने लायन सर्विसेस को खाली प्लाटों की सफाई और वहां नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। रामकी कंपनी को सभी डस्टबिन की नियमित सफाई करने और मुख्य मार्गों पर गैर जरूरी रखे डस्टबिन हटाने को कहा गया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रभावी बनाने श्रीकांत वर्मा रूट पर रात 10 बजे तक कचरा कलेक्शन वाहन चलाने के निर्देश दिए गए। सभी जोन की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग, सभी जोन कमिश्नरों और सफाई एजेंसियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता निरीक्षकों को सफाई कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। निगम ने चेतावनी दी है कि सड़क, खाली प्लाट या सार्वजनिक स्थान पर कचरा मिलने पर जुर्माने के साथ नियमानुसार कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *