Headlines

पानीपत में बस में बैठी महिला दो बच्चों संग लापता:जींद जाने के लिए हुई थी सवार, घर न पहुंचने पर पिता ने की तलाश




पानीपत शहर के थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत ददलाना बस अड्डे से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला अपने बच्चों के साथ मायके से ससुराल (जींद) जाने के लिए बस में सवार हुई थी, लेकिन वे न तो अपने गांव पहुंचे और न ही उनका कोई सुराग लग पाया। परिजनों द्वारा रिश्तेदारियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई पता नहीं चला, तो महिला के पिता ने थाना सदर पुलिस को लिखित शिकायत देकर तीनों की सकुशल तलाश कराने की गुहार लगाई है। ससुराल जाने के लिए बस में बैठे थे तीनों पुलिस को दी गई शिकायत में मूल रूप से गांव कर्मगढ़ जिला जींद निवासी और वर्तमान में पिछले 8 वर्षों से गांव खोरा खेड़ी करनाल में किराए पर रहने वाले धूप सिंह ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी पूजा (32) निवासी गांव सुरजाखेड़ा, जिला जींद के तीन बच्चे हैं। बीती 31 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे पूजा अपने दो बच्चों 12 वर्ष और बेटे 9 वर्ष के साथ गांव ददलाना के बस अड्डे से अपने गांव सुरजाखेड़ा जाने के लिए बस में सवार हुई थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे तीनों अपने घर सुरजाखेड़ा नहीं पहुंचे। परिजनों ने अपने स्तर पर सभी संभावित जगहों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने दर्ज की शिकायत पीड़ित पिता धूप सिंह ने थाना सदर, SHO को शिकायत सौंपकर अपनी बेटी पूजा और दोनों नाती-नातिन नवनीत व प्रिंस की जल्द से जल्द तलाश कराने का अनुरोध किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और हुलिए के आधार पर आसपास के थानों व चौकियों में सूचना प्रसारित कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *