![]()
आगरा में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं और सामान्य से तेज हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे बारिश के लिहाज से अहम रहेंगे। 7 सितंबर तक आगरा में बादल छाए रहने के साथ बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस था। आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। 3 सितंबर को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 6 और 7 सितंबर को भी बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। 25 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगरा में सामान्य से 22.3 मिमी कम बारिश इस मानसून आगरा में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून सीजन में आगरा में अब तक 438.4 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है, जबकि इस बार सिर्फ 416.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस तरह आगरा में अब तक सामान्य से 22.3 मिमी कम बारिश हुई है। अब अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है।है।
Source link
आगरा में आज भारी बारिश का अलर्ट:सुबह से छाये बादल, 5 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम
