Headlines

मंडला में एंबुलेंस नहीं मिलने से प्रेग्नेंट महिला की मौत:गर्भ में जुड़वा बच्चों ने तोड़ा दम; डॉक्टर बोले-सिकलसेल से पीड़ित थी




मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के वनग्राम सलैया में एक प्रेग्नेंट महिला की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें 108 एम्बुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद वे महिला को निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे। 108 नहीं मिलने का आरोप, निजी वाहन से ले गए पति प्रीतम नरेती के अनुसार, मंगलवार को पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने 108 एम्बुलेंस के लिए फोन किया था। आरोप है कि फोन पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें अपने साधन से अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। इसके बाद परिजन पत्नी को निजी वाहन से बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर निकले। पति के मुताबिक, रास्ता खराब होने के कारण अस्पताल पहुंचने में समय लगा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षय हरदहा ने बताया कि परिजन महिला को शाम करीब 5:10 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान महिला की मौत हो चुकी थी। गर्भस्थ दोनों शिशुओं में भी सांस और धड़कन नहीं थी। डॉक्टर के अनुसार, महिला को सिकलसेल से पीड़ित थी और उसका नियमित इलाज चल रहा था। उसे समय-समय पर जिला अस्पताल मंडला और मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था। सोनोग्राफी में उसके गर्भ में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई थी। अस्पताल में परिजनों ने जताई नाराजगी महिला की मौत के बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने को लेकर अस्पताल में नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार, थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ एम्बुलेंस से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही मौत के कारण और 108 सेवा की कथित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *