Headlines

जोधपुर के 3 वार्ड में ही भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर:बीजेपी और कांग्रेस के 60 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में; एक वार्ड जहां 14 निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव




जोधपुर नगर निगम के चुनावों में नामांकन की स्क्रूटनिंग होने के बाद कई वार्डों में चौंकाने वाले राजनीतिक समीकरण सामने आए है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को मिलाकर ऐसे 60 दावेदार है, जिन्होंने पार्टी सिंबल के साथ निर्दलीय भी अपना नामांकन भरा है। अब ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये दावेदार दोनों पार्टियों के जीत के समीकरण के साथ ही वोटिंग शेयर प्रतिशत को भी बिगाड़ सकते है। हालांकि इनकी मान मनुहार के लिए दो दिन का समय है। 3 सितंबर तक नामांकन विड्रॉ करने की अंतिम तारीख है। इनके अलावा भी शहर के 100 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ थर्ड फ्रंड की पार्टियां भी चुनावी समीकरण इधर-उधर कर सकती है। लेकिन, इन 100 में से केवल तीन वार्ड ऐसे हैं, जहां पर भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है, यानी यहां निर्दलीय और थर्ड फ्रंट से कोई भी उम्मीदवार नहीं है। जहां दोनों पार्टियों में सीधी टक्कर, वहां तीन में से दो वार्ड अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व शहर का 57 और 59 नंबर वार्ड अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। इन दोनों वार्ड से भाजपा-कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। जबकि 84 नंबर वार्ड अना​रक्षित कैटेगिरी के लिए रिजर्व है। यहां भी भाजपा और कांग्रेस के दोनों पुरुष प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। देखें इन तीनों वार्ड से कौन है आमने-सामने वार्ड नंबर 33 से तीन महिलाओं ने कांग्रेस और निर्दलीय दोनों से भरा नामांकन शहर के वार्ड नंबर 33 से कुलसम बानो, बतुल बानो और मूमल बानों तीनों ने कांग्रेस से दावेदारी पेश की थी। लेकिन, इसके साथ ही इन तीनों से निर्दलीय भी नामांकन पेश किया था। कांग्रेस सिंबल वाला इनका नामांकन खारिज हो चुका है। लेकिन, बतौर निर्दलीय उम्मीदवार तीनों एक ही वार्ड से चुनावी मैदान में है। इसी तरह वार्ड नंबर 91 से अंजली बलोटिया और किरण ने भी कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी दावेदारी पेश की थी। अब ये दोनों भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर है। वहीं वार्ड नंबर 92 से भी भीखाराम और रमेश विश्नोई ने दोनों ने भी दोनों नामांकन किए थे। हालांकि नाम वापसी में अभी दो दिन का समय है। लेकिन, देखना ये होगा कि कांग्रेस अपने 33 उम्मीदवारों को मना पाती है या नहीं। कांग्रेस और निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी…
भाजपा में भी एक ही वार्ड से तीन महिलाओं ने निर्दलीय भी भरा नामांकन भाजपा ने वार्ड नंबर 78 से जमना को टिकट दिया है। लेकिन, दावेदारी में स्थानीय महिला पीछे नहीं रही। यहां से निरमा, पिस्ता और रिंकू कंवर ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इसके साथ ही निर्दलीय भी नामांकन पेश किया था। वहीं वार्ड नंबर 10 से शंभुराम और चितरंजन ने भी भाजपा से दावेदारी पेश की थी। दोनों ने निर्दलीय भी नामांकन भरा था। अभी दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है। अब देखें लिस्ट… शहर का 47 नंबर वार्ड, जहां सबसे ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी शहर का 47 नंबर वार्ड भी चर्चा में है। क्योंकि यहां 5 या 8 नहीं बल्कि 18 प्रत्याशी मैदान में है। खास बात ये है कि इन 18 में से 14 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड़ में है। वहीं आरएलपी और बसपा ने भी 1-1 उम्मीदवार इस वार्ड से उतारा है। दरअसल, इस वार्ड में कुड़ी भगतासनी का एरिया लगता है। परिसीमन में ये नया वार्ड बना। ऐसे में यहां चुनाव लड़ने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। वहीं 93 नंबर वार्ड ऐसा है, जहां पर 8 निर्दलीय प्रत्याशी के साथ एक आरएलपी का भी प्रत्याशी है। यहां कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। हालांकि 3 सितंबर के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इस वार्ड में आ​खिर में कितने प्रत्याशी आमने-सामने रहते हैं। यदि वर्तमान जैसे हालात हुए तो मुकाबला रोचक होगा। 100 वार्डों में 33 वार्ड ऐसे जहां निर्दलीया के साथ तीसरा मोर्चा देगा टक्कर शहर के 100 वार्डों में से 33 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा, कांग्रेस के साथ तीसरा मोर्चा भी चुनावी मैदान में है। इन वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा बीएसपी, आरएलपी और आप ने भी उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा 18 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और काग्रेस के अलावा केवल एक निर्दलीय प्रत्याशी है। इसके अलावा दो वार्ड ऐसे भी है जहां निर्दलीय की जगह 1-1 आरएपी का उम्मीदवार दोनों दलों को टक्कर दे सकता है। यहां देखें 100 वार्डों के कुल प्रत्याशियों की लिस्ट…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *