![]()
हरियाणा के कैथल के गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में एक साधु की हत्या कर दी गई। डेरे में बने विश्राम गृह में उनका शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले और बाल भी उखाड़े हुए थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। आरोप लगाया कि डेरे के मुख्प महंत ने साधु की पीट-पीटकर हत्या की है। मामला धर्म और हत्या से जुड़ा होने के कारण सीआईए, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डेरे के मुख्य महंत सहित कुछ साधुओं को भी डिटेन कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। डेरा राजपुरी का इतिहास काफी गौरवमयी रहा है। विश्व में प्रसिद्धि हासिल करने वाले अध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस के गुरु तोता पुरी इसी डेरे के सातवें महंत थे। रामकृष्ण परमहंस ही स्वामी विवेकानंद के गुरु हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
बाबा राजपुरी डेरे में साधु का मर्डर:शरीर पर चोट के निशान, बाल भी उखाड़े, अनुयायी बोले-मुख्य महंत ने पीट-पीटकर मारा; कैथल पुलिस ने डिटेन किया
