![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देश पर यह प्रक्रिया पूरी हुई। नामांकन के 3 दिनों में कुल 1983 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें 1572 उम्मीदवार शामिल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि 27 अगस्त को 35, 29 अगस्त को 478 और 31 अगस्त को सबसे ज्यादा 1470 नामांकन पत्र भरे गए थे।
जांच के बाद जिले में 503 नामांकन पत्र अलग-अलग वजहों से रद्द कर दिए गए। अब 1475 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं, जिनमें कुल 1383 उम्मीदवार बचे हैं। निकायवार नामांकन की स्थिति:
Source link
डीडवाना-कुचामन में 1983 में से 503 नामांकन निरस्त:1383 उम्मीदवारों के 1475 नोमिनेशन बचे, नाम वापसी के बाद होगी तस्वीर साफ
