Headlines

BCCI Review Meeting Mumbai | Gautam Gambhir Ajit Agarkar VVS Laxman


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने समीक्षा बैठक बुलाई है। हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में बैठक में शामिल होंगे। इसमें विदेशी दौरों पर टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। खिलाड़ियों की इंजरी, IPL के वर्कलोड और टीम मैनेजमेंट, CoE और चयन समिति के बीच कम्यूनिकेशन भी बैठक के अहम मुद्दे होंगे।

16 सीरीज बाद आयरलैंड से हारे, इंग्लैंड में भी खराब प्रदर्शन

भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20I सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह भारत की करीब 3 साल में 16 सीरीज के बाद पहली T20I सीरीज हार थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की T20I सीरीज में भारत 0-4 से हार गया। नॉटिंघम में टीम को 125 रन से हार मिली थी। वनडे सीरीज में भारत ने पहला मैच जीता, लेकिन सीरीज 1-2 से गंवा दी।

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इन नतीजों के बाद टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की बात कही थी। अब यह बैठक बुलाई गई है।

बुमराह की फिटनेस की जानकारी चयन समिति तक नहीं पहुंची

बैठक में खिलाड़ियों की इंजरी और CoE की भूमिका पर भी चर्चा होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों, CoE और चयन समिति के बीच कम्यूनिकेशन को लेकर सवाल उठे हैं। एक मामले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिट नहीं होने की जानकारी चयन समिति को समय पर नहीं मिली थी। वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने और साई सुदर्शन की रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगने पर भी चर्चा होगी।

9 सितंबर को 4 खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट

IPL के वर्कलोड का खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर भी बैठक का अहम मुद्दा होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुने गए जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, नीतिश रेड्डी और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। चारों खिलाड़ियों का 9 सितंबर को फिटनेस टेस्ट होगा।

न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए BCCI तेज गेंदबाजों के पूल को फिट रखने और खिलाड़ियों के बीच इंजरी की समस्या कम करने के तरीकों पर भी चर्चा करेगा।

2027 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक की फिटनेस भी अहम

बैठक में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस और रिकवरी पर भी चर्चा होगी। चयन समिति 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में देखना चाहती है। फिलहाल हार्दिक वनडे में 5 से 6 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। BCCI और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लंबे समय तक बनाए रखने की योजना पर चर्चा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *