Headlines

झाबुआ में विजय स्तंभ से छतरी चौक तक अतिक्रमण हटा:सड़क पर जमे हाथ ठेले और गुमटियां हटाई; आवाजाही हुई आसान




झाबुआ शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को एक अभियान चलाया। एसडीएम महेश मंडलोई के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस विभाग की टीमों ने विजय स्तंभ से छतरी चौक तक के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लंबे समय से जमे अवैध हाथ ठेले, गुमटियां और दूसरे अस्थायी निर्माणों को जेसीबी और क्रेन की मदद से हटाया गया। इससे वर्षों पुरानी संकरे रास्ते की समस्या खत्म हो गई और अब यह मार्ग काफी चौड़ा और सुगम दिख रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर अतिक्रमण के कारण दिनभर वाहनों की लंबी कतारें और ट्रैफिक जाम लगा रहता था। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतें होती थीं। अवैध कब्जे हटने के बाद स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उन्हें राहत मिली है। अभियान के दौरान प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि दोबारा सड़क पर कब्जा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। अगर किसी ने फिर से गुमटियां या ठेले लगाकर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो नगर पालिका और पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *