Headlines

रतनगढ़ में 2 सूने मकानों में चोरी:सोने-चांदी के लाखों के गहने किए पार, घर लौटे परिवार तो टूटे मिले ताले




चूरू जिले के रतनगढ़ के वार्ड 20 में चोरों ने 2 सूने मकानों को निशाना बनाया। यहां से चोर सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। घटना के समय दोनों घर बंद थे और मालिक किसी काम से बाहर गए हुए थे।
चोरों ने घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू की। पीड़ित जावेद खान ने बताया कि मकान मालिक अमजद खान और पास में ही रहने वाले सलीम खान का परिवार दोपहर में घर बंद करके किसी काम से बीकानेर गया हुआ था। रात को जब वे वापस लौटे, तो घर के मेन गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। नकली गहने छोड़ गए चोर
अंदर कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़कर चोरों ने सामान बिखेर दिया था। अलमारी में रखी 5 सोने की अंगूठी, 2 नाक की लौंग, एक सोने का पेंडल और 4 चांदी की पायजेब चोरी कर ली गई। चोरों ने अलमारी में मौजूद नकदी और नकली गहने छोड़ दिए। वे सिर्फ असली सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *