Headlines

नेपाल भेजे जाने वाले राहत ट्रक चंडीगढ़ में अटके:राज्यपाल ने मंगलवार को दिखाई थी झंडी; बिना कागज 20 हजार का कटता है चालान




नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पंजाब रेडक्रॉस की ओर से भेजे गए राहत सामग्री के 3 ट्रक हरी झंडी दिखाने के बाद भी चंडीगढ़ के मनीमाजरा में खड़े हैं। चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को पंजाब लोक भवन से इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तीनों ट्रकों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तैयार राशन, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरी चीजें भेजी गई हैं। पहली खेप में राहत सामग्री की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा है। हालांकि हरी झंडी दिखाने के बाद ये ट्रक नेपाल के लिए रवाना नहीं हो सके। ड्राइवरों के मुताबिक ट्रकों के जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इसी वजह से वे मनीमाजरा में पासिंग के लिए खड़े हैं। दस्तावेज पूरे होने के बाद ही ट्रकों को आगे ले जाया जाएगा। ड्राइवर बोले- बिना दस्तावेज चलना जोखिम भरा ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि बिना पूरे दस्तावेज के ट्रक लेकर दूसरे राज्य और फिर दूसरे देश की ओर जाना उनके लिए जोखिम भरा है। रास्ते में जांच के दौरान दस्तावेज पूरे नहीं होने पर भारी चालान हो सकता है। ड्राइवरों के अनुसार बिना जरूरी कागजात के करीब 20 हजार रुपए तक का चालान हो सकता है। ड्राइवरों का कहना है कि जब तक सभी दस्तावेज पूरे नहीं हो जाते, तब तक वे ट्रकों को लेकर आगे नहीं जाएंगे। राहत सामग्री ट्रकों में लदी हुई है और उन्हें रवाना होने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। हरी झंडी के बाद अब अधिकारियों की जिम्मेदारी कार्यक्रम के दौरान राहत सामग्री को जल्द से जल्द नेपाल पहुंचाने की बात कही गई थी। ऐसे में अब प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि ट्रकों के जरूरी दस्तावेज और पासिंग की प्रक्रिया जल्द पूरी करवाकर उन्हें नेपाल के लिए रवाना कराया जाए। राहत सामग्री आपदा प्रभावित लोगों तक पहुंचनी है, इसलिए कागजी प्रक्रिया में देरी के कारण ट्रकों का खड़ा रहना सवाल खड़ा करता है। पहली खेप में 10 लाख से ज्यादा की राहत सामग्री पंजाब रेडक्रॉस ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहली खेप में तीन ट्रकों के जरिए राहत सामग्री भेजी है। इसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है। इसमें तैयार खाने का सामान, राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री शामिल है। पंजाब रेडक्रॉस ने नेपाल रेडक्रॉस से संपर्क भी किया है। वहां की जरूरत के अनुसार आगे राहत सामग्री भेजने की योजना है। पंजाब रेडक्रॉस की ओर से नेपाल के लिए कुल 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक की राहत सहायता चरणबद्ध तरीके से देने की बात कही गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *