Headlines

वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज:आपराधिक मामले छिपाने से हुई चूक, पार्टी को उठाना पड़ा नुकसान




डूंगरपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भाजपा और भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि इलाके का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने BAP के पार्षदों पर जीत के बाद वार्डों से गायब रहने और भाजपा पर 35 साल तक नगर परिषद में बोर्ड रहने के बावजूद शहर का विकास नहीं करने का आरोप लगाया। BAP के पार्षदों पर लगाए विकास नहीं कराने के आरोप घोघरा ने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में BAP के पार्षद चुनाव जीते थे, लेकिन जीत के बाद वे अपने वार्डों में नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि पार्षद बनने के बाद भी वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए गए। घोघरा ने दावा किया कि जनता अब इन बातों को समझ चुकी है और इस बार कांग्रेस को मजबूत समर्थन मिलेगा। 35 साल के बोर्ड पर भाजपा को घेरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करीब 35 साल तक नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड रहा, लेकिन इस दौरान शहर के विकास पर ध्यान देने के बजाय शहर को बर्बाद करने का काम किया गया। उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। निर्दलीय नामांकन पर बोले- बातचीत से सुलझाएंगे मामला सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निर्दलीय नामांकन भरने के सवाल पर घोघरा ने कहा कि संगठन स्तर पर लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है और टिकट किसी एक व्यक्ति को ही दिया जा सकता है। घोघरा ने दावा किया कि जल्द ही बातचीत के जरिए निर्दलीय नामांकन वापस करा लिए जाएंगे। वार्ड 23 में नामांकन खारिज होना बड़ी चूक नगर परिषद के वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज होने को घोघरा ने पार्टी की बड़ी चूक माना। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी ने अपने आपराधिक मामलों की जानकारी पार्टी से छिपाई थी। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के लिए नो-ड्यूज और थानों से चरित्र प्रमाण पत्र लेने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद यह जानकारी समय पर सामने नहीं आ सकी। घोघरा ने स्वीकार किया कि प्रभारियों के स्तर पर कहीं न कहीं गलती हुई, जिसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ा। NEET से महंगाई तक भाजपा सरकार पर निशाना घोघरा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने NEET परीक्षा में कथित धांधली और परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के साथ बदसलूकी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा शासन में युवाओं और छात्रों का शोषण हुआ है। महंगाई को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। चीनी, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है। उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 125 दिन की शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की और शिविर लगाकर गरीबों को पट्टे बांटे। इसके विपरीत भाजपा सरकार के शिविर केवल घोषणाओं तक सीमित हैं। चुनाव चिन्ह के बाद कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र घोघरा ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही एक-दो दिन में कांग्रेस का स्थानीय घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि उसने जनता से किए कितने वादे पूरे किए हैं। घोघरा ने कहा कि कांग्रेस जो वादे करती है, उन्हें पूरा करने का काम भी करती है। कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान डूंगरपुर नगर परिषद के लिए कांग्रेस से सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव, असरार अहमद, प्रियकांत पंड्या, प्रेमकुमार पाटीदार और जिला महासचिव नारायण पंड्या समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *