![]()
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बागोड़ा थाना क्षेत्र के जैसावास गांव में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34 ग्राम स्मैक और 18 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने मामले में जैसावास निवासी अणदाराम पुत्र कानाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। तस्कर होने का इनपुट था एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि जैसावास निवासी अणदाराम अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है और उसके घर पर मादक पदार्थ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एएनटीएफ ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की। घर से स्मैक जब्त इसके बाद एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अणदाराम के घर पहुंची। पुलिस के अनुसार टीम को देखकर अणदाराम घबराने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 34 ग्राम स्मैक और 18 ग्राम एमडीएमए जब्त कर अणदाराम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
घर से मिली स्मैक और MD:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, तस्करी का इनपुट मिला था
