![]()
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस (IAS) और 6 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कई उपमंडलों में नए एसडीएम (SDM) तैनात किए गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। IAS अनिरुद्ध यादव वर्तमान में एसडीएम (नारनौल) और उप सीईओ/उप एमडी (हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब) को अब HSIIDC का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक (AMD) तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट (गुरुग्राम) का सीईओ बनाया गया है। अदिति सिंघानिया सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), गुरुग्राम को एसडीएम, ऐलनाबाद लगाया है। राहुल कंवारिया को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), अंबाला से एसडीएम, पेहोवा लगाया है। रुहानी को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), रेवाड़ी से एसडीएम, फिरोजपुर झिरका और सुमन यादव को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), यमुनानगर से एसडीएम, उचाना कलां लगाया है। योगेश दिलहोर को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), सोनीपत से एसडीएम, डबवाली बनाया है। एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारी
Source link
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:6 IAS-6 HCS अफसरों के ट्रांसफर, अनिरुद्ध यादव HSIIDC के एएमडी बने; ऐलनाबाद, पिहोवा-उचाना में नए SDM तैनात
