![]()
नाइट क्लब विवाद में जांच का सामना कर रहे तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं मिली है। इंग्लिश बोर्ड ने बुधवार को 9 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस मैच के लिए टीम का ऐलान किया। इसमें सोनी बेकर को टीम में बरकरार रखा है। 31 साल के कार्स को पिछले महीने हुई एक घटना के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड तीन टेस्ट की सीरीज में 2-0 से आगे है। कार्स को नाइटक्लब के बाहर पुलिस ने पकड़ा था कार्स को लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया था। 22 अगस्त को डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर हुई घटना के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हाथ बांधकर रखा था। इस घटना के बाद कार्स को गिरफ्तार किया गया था। वे अभी भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। कार्से ने पिछले हफ्ते ग्लॉसेस्टरशायर के खिलाफ काउंटी मैच में डरहम के लिए खेला था। मैथ्यू फिशर भी टीम से बाहर इंग्लैंड की टीम में दूसरा बदलाव तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर का है। उन्हें तीसरे टेस्ट की टीम से हटा दिया गया है। एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनny बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग.
Source link
एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम जारी:ब्रायडन कार्स को जगह नहीं, सोनी बेकर बरकरार; मैथ्यू फिशर बाहर
