![]()
मोहाली के सेक्टर-67 स्थित सीपी मॉल के पास हेयर मास्टर सैलून के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने सैलून के बाहर एक राउंड फायर किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम सीन का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने केवल एक राउंड फायर किया। सैलून मालिक को पंजाब पुलिस की तरफ से पहले से सुरक्षा मिली हुई है। अब तीन पॉइंट में जानिए सारी कहानी 1. घटना आज शाम करीब साढ़े आठ बजे की है। सैलून के मैनेजर ने पुलिस को फायरिंग होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि आरोपी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने केवल एक राउंड फायर किया। 2. डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी भी की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 3. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों के निशाने पर कौन था। फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
मोहाली में हेयर मास्टर सैलून के बाहर फायरिंग:आरोपी बाइक पर आए थे, एक राउंड फायरिंग, एफआईआर दर्ज, टीमें जांच में जुटी
