Headlines

‘कलेक्टर हूं’ बोलकर होटल में खाया खाना, नहीं दिया बिल:इंदौर में पकड़ाया गुजरात का फर्जी IAS; कार और घर पर भी लगा रखी थी नेमप्लेट




मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को जिला कलेक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। आरोपी ने किराए के मकान के बाहर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट लगाई थी। घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखे फोटो फ्रेम के साथ खुद को अधिकारी जैसा दिखाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हिमांशु पांचाल (28) के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद के साबरमती का रहने वाला है। इंदौर की ओमैक्स सिटी-1 स्थित शुभ आंगन प्रीमियम कॉलोनी के मकान नंबर 1565-A में किराए से रह रहा था। उसने करीब 15 दिन पहले मकान के बाहर फर्जी नेमप्लेट लगाई थी। आरोपी बोला- PA पेमेंट कर देगा पुलिस ने बताया- आरोपी इंदौर के होटल शेरेटन में खाना खाने पहुंचा। बिल चुकाने की बात आई तो उसने कहा कि उसके पास अभी पैसे नहीं हैं। उसने होटल की सर्विस बुक में ‘राज सोनी’ नाम लिख दिया। कहा कि उसका PA करीब दो घंटे में आएगा और होटल का पेमेंट कर देगा। होटल प्रबंधन को उसकी बात पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताया। पुलिस ने उससे पोस्टिंग और पहचान से जुड़े सवाल किए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मकान के बाहर काले रंग की नेमप्लेट लगी थी पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान की जांच की गई। आरोपी ने अपना असली नाम हिमांशु पांचाल बताया। पुलिस ने उसके किराए के मकान की जांच की, जहां भी फर्जी पहचान के सबूत मिले। मकान के बाहर काले रंग की नेमप्लेट लगी थी, जिस पर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ लिखा था। घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखा फोटो फ्रेम भी रखा था। आरोपी करीब एक महीने पहले इंदौर में रहने आया था और लगभग 15 दिन पहले मकान के बाहर फर्जी नेमप्लेट लगाई थी। हिमांशु पांचाल पहले अहमदाबाद की एक IT कंपनी में काम करता था। परिवार में सिर्फ उसकी मां हैं। इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया होटल से मिली शिकायत और जांच के बाद इंदौर की लसूडिया पुलिस ने हिमांशु पांचाल के खिलाफ मामला दर्ज किया। उस पर BNS की धारा 204 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया- आरोपी के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर स्थित अडालज थाने में भी मामला दर्ज है। वहां 23 मई 2026 को उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। यह मामला FIR नंबर 441/2026 है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने IAS और जिला कलेक्टर की फर्जी पहचान क्यों बनाई थी। उसने इस पहचान के जरिए किसी से वसूली तो नहीं की। खुद को IAS अधिकारी बताकर किन-किन लोगों को प्रभावित किया। इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल कहां-कहां किया।
……………………………………… यह खबर भी पढ़ें फर्जी IAS ने लाल साड़ी में विधानसभा में बनाया VIDEO मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में फर्जी IAS बनकर लोगों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार तृप्ति सिंह राजपूत से जुड़े नए VIDEO सामने आए हैं। इनमें तृप्ति अपनी दो सहेलियों के साथ विधानसभा परिसर में घूमती और ब्लॉग बनाती नजर आ रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *