Headlines

सोनीपत डीसी ने लिया खरखौदा उपमंडल दफ्तर का जायजा:सरल केंद्र के आधुनिकीकरण के निर्देश, नेहा सिंह बोलीं- लोगों को दी जाए बेहतर सुविधा




सोनीपत की डीसी नेहा सिंह ने बुधवार को खरखौदा उपमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और सरल केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कार्यालयों में चल रहे कामों, रिकॉर्ड रखने के तरीके और आम लोगों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों से जुड़े कामों को तय समय में निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समाधान तय समय में किया जाए। किसी भी काम को बेवजह लटकाया न जाए। सरल केंद्र को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए उन्होंने सरल केंद्र के निरीक्षण के दौरान उसे आधुनिक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरल केंद्र के जरिए नागरिकों को कई सरकारी सेवाएं एक ही जगह मिलती हैं। इसलिए यहां आधुनिक सुविधाएं देने के साथ-साथ काम करने के तरीके को और आसान और असरदार बनाना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के हिसाब से सरल केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। तय समय पर जिम्मेदारी से पूरा किया जाए काम उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्हें सौंपे गए कामों को तय समय में और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने और आम लोगों के कामों में बेवजह देरी न करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय में अटके मामलों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अटके मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित और अपडेट रखने और कार्यालय के कामों में पूरी पारदर्शिता रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान एसडीएम अमित भारद्वाज, तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अचिन काल्टा, सहायक अधीक्षक राजेश, स्टेनो सुदीप सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *