Headlines

हरियाणा में 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर:पंकज नैन को पंचकूला पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी; ATS और जेल विभाग में भी बड़े बदलाव




हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां सौंपने के आदेश जारी किए। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सबसे अहम बदलाव पंचकूला पुलिस कमिश्नर और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) में किए गए हैं। डीजीपी अर्शिंदर सिंह चावला को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ महानिदेशक, जेल (प्रिजन्स), हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। डीजीपी कला रामचंद्रन को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ निदेशक, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL), मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। आईपीएस पंकज नैन को अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ पुलिस कमिश्नर, पंचकूला नियुक्त किया गया। नाजनीन भसीन को आईजीपी, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS), हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार मिला। एसपी लोकेंद्र सिंह, एसपी उपासना और एसपी वरुण सिंगला को एसपी, ATS हरियाणा लगाया गया। वहीं, डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता को AIG (वेलफेयर), पुलिस मुख्यालय और SP/HSNCB (हरियाणा) नियुक्त किया गया। उनके स्थान पर अदिति सिंह को डीसीपी पंचकूला बनाया गया। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी… पंचकूला पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव
सरकार ने पंचकूला पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव करते हुए पंकज नैन को नया पुलिस कमिश्नर बनाया है। वहीं सृष्टि गुप्ता का तबादला पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है और उनकी जगह अदिति सिंह डीसीपी पंचकूला का कार्यभार संभालेंगी। ATS को किया गया मजबूत आतंकवाद और संगठित अपराध से जुड़े मामलों को देखते हुए सरकार ने ATS में एक साथ कई अधिकारियों की तैनाती की है। आईजीपी स्तर से लेकर एसपी स्तर तक नई जिम्मेदारियां देकर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को मजबूत करने की कोशिश की गई है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *