Headlines

ABVP Welcomes RGPV Bifurcation Decision



राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन नए विश्वविद्यालयों में बांटने के फैसले का किया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जबलपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC) में मिठाई बांटी।

.

विद्यार्थी परिषद के मुताबिक, राज्य में तकनीकी शिक्षा के लिए सिर्फ एक विश्वविद्यालय (RGPV) होने से छात्रों को लंबे समय से कई दिक्कतें आ रही थीं। इसमें प्रशासनिक, अकादमिक और वित्तीय समस्याएं शामिल थीं।

विश्वविद्यालय के बड़े अधिकारियों पर वित्तीय और अकादमिक गड़बड़ियों के आरोप भी लगे थे। इससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा था।

ABVP ने अपने मालवा अधिवेशन में मुख्यमंत्री से RGPV को तीन हिस्सों में बांटने की जोरदार मांग की थी। लगातार आंदोलन और कोशिशों के बाद अब राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

RGPV को बांटकर अब तीन नए विश्वविद्यालय बनेंगे। इनके नाम महाकौशल औद्योगिक विश्वविद्यालय (जबलपुर), मध्य भारत औद्योगिक विश्वविद्यालय और मालवा औद्योगिक विश्वविद्यालय होंगे।

इस फैसले से जबलपुर समेत पूरे प्रदेश के तकनीकी छात्रों में खुशी का माहौल है। ABVP के प्रतिनिधियों का कहना है कि इससे तकनीकी शिक्षा से जुड़ी छात्रों की पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। साथ ही, प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी आसान हो जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *