Headlines

पंचकूला में ICL के PCB प्लांट में लगी आग:प्लास्टिक-इलेक्ट्रॉनिक सामान के चलते विकराल हुई लपटें; 4 शहरों की फायर ब्रिगेड ने पाया काबू




पंचकूला जिले के बरवाला में अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में है। यहां प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) की चिप बनाने वाली कंपनी ICL (आइसीएल)’ के प्लांट नंबर 1 और 2 में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में फैक्ट्री मालिक रजनीश गर्ग का करोड़ों रुपए का सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई है। आग लगते ही इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि फायर विभाग ने 5 शहरों से गाड़ियां बुलाकर आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में फैलने से रोक लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था जानकारी के अनुसार आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में छा गया। 15 फायर गाड़ियों ने पाया काबू हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड के अलावा पंचकूला, डेराबस्सी, चंडीगढ़ और नारायणगढ़ से दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस ICL कंपनी में यह हादसा हुआ, उसके प्लांट नंबर 1 और 2 एक ही मालिक रजनीश गर्ग के हैं। आग की चपेट में आने से दोनों ही प्लांटों को भारी नुकसान पहुंचा है। करोड़ों का नुकसान, बड़ा हादसा टला: कंपनी में PCB चिप का निर्माण होता था, जहां महंगी मशीनें और कच्चा माल रखा हुआ था। शुरुआती आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में फैक्ट्री मालिक का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थिति को संभाला गया। हादसा होते ही बरवाला से पंचकूला कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद पंचकूला से भी दमकल की गाड़ियां और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *