Headlines

तरनतारन में दो बस स्टैंड इंचार्ज पर केस दर्ज:कंडक्टर पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप; पुलिस बोली- जांच जारी




तरनतारन सिटी पुलिस ने बस कंडक्टर को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोप में दो बस स्टैंड इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान तरनतारन बस स्टैंड इंचार्ज काबल सिंह और न्यू दीप बस स्टैंड इंचार्ज रणजीत सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव लखना निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह माझा ट्रांसपोर्ट की बस नंबर पीबी 02 सीसी 6779 में कंडक्टर है। बस रोजाना अमृतसर से फिरोजपुर जाती है। 1 सितंबर की सुबह करीब 9:50 बजे वह बस चालक निशान सिंह के साथ यात्रियों का इंतजार कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी अमरजीत के अनुसार, तरनतारन में ट्रैफिक जाम होने के कारण उन्होंने बस को हाईवे से गोइंदवाल बाईपास की तरफ मोड़ लिया था और जंडियाला चौक नहीं गए थे। इसी दौरान जंडियाला चौक पर दोनों बस स्टैंड इंचार्ज ने उनकी बस रुकवा ली। आरोप है कि काबल सिंह ने पिस्तौल निकालकर अमरजीत सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी कथित तौर पर धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि शिकायत और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *