![]()
पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने भोआ विधानसभा क्षेत्र में 2 सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 65 लाख रुपए खर्च होंगे। गांव रसपालमा और धलौरिया के लोग लंबे समय से कच्ची सड़कों की समस्या से परेशान थे, जिससे अब उन्हें राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से लोगों को आने-जाने में आसानी होती है। इसका सीधा फायदा छात्रों, किसानों और मजदूरों समेत सभी वर्गों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार भोआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। दोनों गांवों के लोगों को पक्की सड़क का इंतजार था। कच्ची सड़कों के कारण बारिश के मौसम में पानी भरने, कीचड़ और गड्ढों की दिक्कत होती थी। कई बार खराब सड़कों के कारण दोपहिया और दूसरे वाहनों से आना-जाना भी मुश्किल हो जाता था। सड़कों के बनने के बाद लोगों को इन समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। डेढ़ किमी सड़क बनाई जाएगी कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने दोनों सड़कों के निर्माण के लिए करीब 65 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इन दोनों परियोजनाओं के तहत डेढ़ किमी सड़क बनाई जाएगी। गांव रसपालमा में गांव से दिलावर सिंह के घर तक सड़क पक्की की जाएगी। इसी तरह गांव धलौरिया में तलौरिया से अंबी गुज्जर के डेरे तक सड़क बनाई जाएगी। लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा कटारूचक्क ने कहा कि इन सड़कों के बनने से रास्ते में रहने वाले परिवारों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी आने-जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी। पंजाब सरकार का मकसद गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि इलाके की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर 16 फीट, 18 फीट और 22 फीट चौड़ी सड़कें बनाई जा रही हैं।
Source link
पठानकोट में 65 लाख से 2 सड़कें बनेंगी:कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने किया शिलान्यास; कहा- गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी देगी सरकार
