Headlines

जोधपुर एम्स में ब्लड कैंसर मरीज का बोनमेरो ट्रांसप्लांट:दो साल से कैंसर से जूझ रहा था पेशेंट; तीन करोड़ से ज्यादा आया खर्चा




जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में एक मरीज का ब्लड कैंसर का बोनमेरो ट्रांसप्लांट किया गया। नागौर जिला निवासी मरीज करीब 2 साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनके छोटे भाई द्वारा मरीज को बोनमेरो डोनेट किया गया। एम्स हॉस्पिटल की टीम डॉ. प्रमोद, डॉ. आदर्श, डॉ. अर्जुन, डॉ. प्रतिभा, डॉ. उषा, डॉ. अनिल की पूरी टीम ने इस बोनमेरो ट्रांसप्लांट करके सफलतापूर्वक इलाज किया। इसको लेकर टीम 22 महीनों से जुटी हुई थी। तीन करोड़ से ज्यादा खर्चा आया है। कपड़े की दुकान चलाता है मरीज मरीज एक छोटी सी कपड़े की दुकान चलाता था। वहीं 2 साल पहले मरीज को ब्लड कैंसर हो गया था। घर-परिवार में सिर्फ कमाने वाले एक मात्र वे ही थे। इसकी जानकारी मिली तो डॉक्टरों की टीम ने सहयोग कर इस ऑपरेशन को सरकार की योजना से जोड़ा, जिसका अनुमानित खर्च साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक आया। ऑपरेशन सरकार की आयुष्मान योजना के तहत किया गया। मरीज के परिजन ने बताया- डॉक्टरों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक बोनमेरो कार्य करने मरीज को जीवन दान दिया गया। ग्रामीणों ने नागौर की फेमस दरी को डॉक्टर टीम को भेंट कर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *