गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे का तोहफा, चलेगी स्पेशल ट्रेन:रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लोहारू समेत कई स्टेशनों पर ठहराव, 5 सितंबर तक 3-3 ट्रिप का संचालन




गोगामेड़ी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने गोगामेड़ी-अलीगढ़-गोगामेड़ी के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेलसेवा 3 से 5 सितंबर 2026 तक कुल 3-3 ट्रिप में संचालित होगी। इससे हरियाणा के लोगों को फायदा होगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04749 गोगामेड़ी-अलीगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल 3 और 4 सितंबर को गोगामेड़ी से शाम 7:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लोहारू रुकेगी वहीं, गाड़ी संख्या 04750 अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल 3, 4 और 5 सितंबर को अलीगढ़ से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी और खुर्जा जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। 18 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार मेला स्पेशल ट्रेन में 16 साधारण (अनारक्षित) श्रेणी के कोच तथा 2 गार्ड डिब्बे मिलाकर कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, ताकि मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *