Headlines

नीलमडगु के जंगल में हथियारों का डंप मिला:12 बोर कट्टा, BGL सेल और जिंदा राउंड समेत गोला-बारूद जब्त




बीजापुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में सफलता मिली है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमडगु के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नदी किनारे एक पेड़ के खोखर में छिपाकर रखा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को भोपालपटनम थाने को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे संदिग्ध सामान छिपाया गया है। सूचना के बाद संयुक्त सुरक्षा दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। पेड़ के खोखर में मिला हथियारों का डंप सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को नदी किनारे एक कटे हुए पेड़ के खोखर के अंदर लावारिस हालत में हथियार और गोला-बारूद का डंप मिला। सुरक्षाबलों ने बरामद सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया। बरामद सामान एक 12 बोर का देशी कट्टा एक टूटी हुई BGL राइफल आठ BGL सेल 10 जिंदा राउंड (12 बोर देशी कट्टा के) तीन देशी कट्टा सेल कैप एक पेंचिस एक पिट्ठू बैग नक्सल विरोधी अभियान के लिए अहम बरामदगी पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी नक्सल विरोधी अभियान के लिए अहम है। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *