![]()
कवर्धा जिले की पंडरिया थाना पुलिस ने 1 सितंबर को करीब 1:30 बजे ग्राम नरसिंहपुर कला में बिरेन्द्र जांगड़े की दुकान के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन (CG-09-JS-4877) में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर बिना चारा-पानी के क्रूरता से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप में ले जाए जा रहे 10 मवेशियों को सुरक्षित बचाया। इसके साथ ही पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। चार आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने अनिल कुर्रे (30), निवासी सोनपुरी, थाना पंडरिया, लेखराज महिलांगे (38), बलदाऊ चंद्राकर (45) और अजय चंद्राकर (23), सभी निवासी बांधा, को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस ने अपराध क्रमांक 177/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई की गई। 3.70 लाख रुपए की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मवेशी, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है, और पिकअप वाहन CG-09-JS-4877, जिसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है, जब्त किया। कुल जब्ती की कीमत करीब 3.70 लाख रुपए है। 2026 में अब तक 14 मामलों में कार्रवाई कवर्धा पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक गौ-तस्करी के 14 मामलों में कार्रवाई की गई है। इन मामलों में 8 वाहन जब्त किए गए और 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 137 गौवंश और अन्य पशुओं को बचाया पुलिस के अनुसार, इन कार्रवाईयों के दौरान कुल 137 गौवंश और अन्य पशुओं को अवैध तस्करी से बचाया गया है। पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई से पशु तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिली है।
Source link
पंडरिया में पिकअप से 10 मवेशी बरामद, 4 गिरफ्तार:बिना चारा-पानी के ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे थे मवेशी, 3.70 लाख का सामान जब्त
