Headlines

रायपुर में हुडदंगियों पर पुलिस ने चलाई गोली…VIDEO:पुलिस ग्राउंड में 595 अधिकारी-कर्मचारियों ने दो घंटे किया अभ्यास, भीड़ में हुडदंग करने वालों को काबू में करने का सीखा हुनर




रायपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में बड़े स्तर पर बलवा (रायट कंट्रोल) ड्रिल आयोजित की। करीब 595 अधिकारी और कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक अभ्यास कर दंगा, उपद्रव और भीड़ को नियंत्रित करने की तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। अभ्यास के दौरान जवानों को अलग-अलग परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और समन्वय के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने ली सलामी जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और जवानों की वर्दी, अनुशासन तथा एमटी शाखा के वाहनों का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट के बाद उनके निर्देश पर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। बलवा ड्रिल का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) नीलेश कुमार द्विवेदी ने किया। अभ्यास के दौरान जवानों को अलग-अलग दलों में बांटा गया। इनमें अश्रु गैस दल, केन पार्टी, लाठी पार्टी और रायफल पार्टी शामिल रही। सभी टीमों ने दंगाई भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा घेरा बनाने, चरणबद्ध कार्रवाई और संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने का प्रदर्शन किया। ड्रिल में नए कानून की जानकारी भी दी ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों को नई आपराधिक कानून व्यवस्था के तहत लागू भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। जवानों को बताया गया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में कार्रवाई करते समय वैधानिक प्रक्रियाओं और कानूनी दायित्वों का पालन किस तरह किया जाए। जवानों को आपात स्थिति से निपटने प्रशिक्षण अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने कहा कि ऐसे नियमित अभ्यास का उद्देश्य जवानों को किसी भी आपात स्थिति, प्रदर्शन, हिंसक भीड़ या उपद्रव के दौरान तेजी और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने के लिए तैयार रखना है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, साप्ताहिक परेड और बलवा ड्रिल में कुल 595 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। ड्रिल में ये अफसर रहे मौजूद अभ्यास के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) डी.आर. पोर्ते, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रमेश येरेवार और रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अभ्यास का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *