![]()
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर मोहनिया शहर में जुलूस-ए-मुहम्मदी शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। प्रशासन की सतर्कता और व्यापक इंतजामों के कारण पूरा आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। मोहनिया की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि जुलूस का कार्यक्रम सुबह शुरू हुआ। यह चांदनी चौक से होते हुए पटना मोड़ की तरफ बढ़ा। आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। अनुमंडल के 43 प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट (दंडाधिकारी) और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इससे जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रही। यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह ‘ड्रॉप गेट’ बनाए थे और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर पटना मोड़ के पास एकतरफा ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई, जिससे दक्षिणी लेन का उपयोग कर जुलूस बिना किसी बाधा के सुरक्षित निकल सका। प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Source link
मोहनिया में पैगंबर साहब का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न:दंडाधिकारियों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
