Headlines

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर झालावाड़ प्रशासन-पुलिस अलर्ट:EVM से लेकर मतदान केंद्रों की सुरक्षा पर फोकस




झालावाड़ में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मिनी सचिवालय स्थित सभागार में कानून व्यवस्था और चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त कोटा अनिल कुमार अग्रवाल और पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज हरेन्द्र महावर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, ईवीएम की सुरक्षा, पुलिस जाप्ते और संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा प्राथमिकता प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मानसून को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पानी भरने की स्थिति से निपटने, बारिश से बचाव और आवागमन सुचारू रखने के लिए पहले से आवश्यक इंतजाम करने को कहा। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, स्वयंसेवकों और अन्य जरूरी सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि हर पात्र मतदाता आसानी से और सम्मानपूर्वक मतदान कर सके। EVM की आवाजाही पर रहेगी कड़ी निगरानी बैठक में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। अनिल कुमार अग्रवाल ने ईवीएम वितरण और संग्रहण स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ईवीएम के आने-जाने के दौरान विशेष निगरानी रखने और निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया। पुलिस महानिरीक्षक हरेन्द्र महावर ने भी ईवीएम की सुरक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए वितरण स्थल से मतदान केंद्रों तक और मतदान समाप्ति के बाद संग्रहण स्थल तक मशीनों की आवाजाही के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम की मूवमेंट निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार ही हो और पूरे मार्ग में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पुलिस महानिरीक्षक हरेन्द्र महावर ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयासों से नगरीय निकाय आम चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाना है। उन्होंने जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में निर्धारित नियमों के अनुसार सूखा दिवस का पालन कराने तथा सभी थानाधिकारियों और सर्किल ऑफिसर्स को असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की तैयारियों की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संभावित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों, ईवीएम वितरण एवं संग्रहण स्थलों पर की गई व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था से संबंधित तैयारियों से अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया सुरक्षा प्लान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा ने चुनाव के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई पुलिस तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों, मतदान केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को अवगत कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *