![]()
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला किया है। यह फैसला उनकी बेटी के मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर बढ़े विवाद के बीच लिया गया। सुरेखा की बेटी ने सीएम समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सुरेखा को हटाने की सिफारिश गुरुवार को ही तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भेज दी गई है। सुरेखा ने कहा- बेटी के बयान के लिए जिम्मेदार नहीं हूं सुरेखा का कहना था कि उनकी बेटी ने जो बयान दिए हैं, उनके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने रेवंत रेड्डी के कैबिनेट से हटाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई भ्रष्टाचार किया और न ही कार्रवाई से पहले उन्हें सफाई देने का मौका दिया गया। सुरेखा ने कहा कि उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का उन्होंने जवाब दिया था। इसके बावजूद उन्हें हटाने की सिफारिश से पहले उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई, यह समझ से परे है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
बेटी के बयान के बाद तेलंगाना मंत्री बर्खास्त:सीएम पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था; रेवंत रेड्डी ने राज्यपाल को सिफारिश भेजी
