Headlines

India vs Brazil Football Match Kolkata


  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs Brazil Football Match Kolkata | Sourav Ganguly Statement

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने ब्राजील के इंडिया टूर का समर्थन किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा- ‘ब्राजील एक मजबूत फुटबॉल टीम है। उनके यहां आने से भारतीय फुटबॉल को एक्सपोजर मिलेगा।

14 दिन पहले भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने भारतीय फुटबॉल फैंस से भारत-ब्राजील फ्रेंडली मैच के बॉयकॉट की अपील की थी। भारत और ब्राजील का इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय फुटबॉल महासंघ ने इस पोस्ट के जरिए टिकट की बिक्री का ऐलान किया।

भारतीय फुटबॉल महासंघ ने इस पोस्ट के जरिए टिकट की बिक्री का ऐलान किया।

गांगुली को मजबूत टीम के साथ आने की उम्मीद

गांगुली से भारत-ब्राजील मैच के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा, ‘फुटबॉल शानदार खेल है। मुझे इसे देखना पसंद है। ब्राजील दुनिया के महान फुटबॉल खेलने वाले देशों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि वे बहुत मजबूत टीम के साथ आएंगे।’

इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *