![]()
अजमेर में नाम वापसी के साथ चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने कुछ बागियों को नाम वापसी के लिए राजी कर लिया। अब भी बड़ी संख्या में भाजपा व कांग्रेस के बागी चुनाव मैदान में है। 125 निर्दलीयों के नाम वापसी के बाद अब 340 कैंडिडेट चुनाव मैदान में है। इसमें 79 बीजेपी, 77 कांग्रेस और 184 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। कांग्रेस से 47 और भाजपा से 19 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। पार्टी प्रत्याशी का निर्दलीय से सीधा मुकाबला वार्ड संख्या 3 व 4 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी व वार्ड 41 के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन जांच में खारिज हो गए। वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा, वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी मानिका जैन, वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि हिंगोरानी, वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह का मुकाबला पार्टी प्रत्याशी के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी से होगा। यहां देंखे वार्डवार प्रत्याशी
Source link
नाम वापसी के बाद अजमेर मे साफ हुई चुनावी तस्वीर:3 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी नहीं; जानिए अब किसके बीच होगा मुकाबला
