Headlines

निकाय चुनाव से पहले झुंझुनूं में DGP का सख्त संदेश:बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने और अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए




झुंझुनूं में नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को झुंझुनूं का दौरा किया। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन और पुलिस थाना सदर का निरीक्षण किया और जिले के पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनावी सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन से बेहतर संवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। चुनाव के दौरान बॉर्डर पर रहेगी विशेष निगरानी डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा- हरियाणा सीमा से लगे झुंझुनूं जिले में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रखी जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। प्रभावी नाकाबंदी करें और पुलिस गश्त बढ़ा दें। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। अपराध समीक्षा बैठक में डीजीपी ने हार्डकोर हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- जिले में अपराध नियंत्रण के लिए प्रत्येक थाने को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्वागत कक्ष होने चाहिएं साफ-सुथरे डीजीपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों के स्वागत कक्ष साफ-सुथरे रहें तथा वहां बिजली, पानी और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा- थाने पर आने वाले प्रत्येक परिवादी के साथ संवेदनशील, शालीन और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के लिए डीजीपी ने सीएलजी और युवा सीएलजी सदस्यों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद थाना सदर झुंझुनूं में युवा सीएलजी सदस्यों के साथ विशेष संवाद भी किया गया। उन्होंने कहा- प्रत्येक गांव और मोहल्ले की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर अपडेट रखी जाए तथा आसूचना तंत्र को और मजबूत बनाया जाए। साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर भी जोर डीजीपी ने लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने पर भी जोर दिया। दौरे के दौरान डीजीपी ने पुलिस थाना सदर का निरीक्षण कर स्वागत कक्ष, हवालात, मालखाना और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन और पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बैठक में जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश, डीआईजी (कार्मिक) कुंवर राष्ट्रदीप, झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *