![]()
बैतूल के भैंसदेही के घुघरी गांव में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के आरोप के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी गुणवंत मालेवार को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आदेश के बाद बैतूल जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को घुघरी गांव में गुलाबराव इरपाचे के मकान में प्रार्थना सभा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग वहां से भाग गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से गुलाबराव इरपाचे और महादेव पंद्राम को गिरफ्तार किया था। वहीं, गुणवंत मालेवार फरार हो गया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 3 सितंबर को गदराझिरी से पकड़ा पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को टीम ने गुणवंत पिता परसराम मालेवार, निवासी गदराझिरी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को बैतूल जिला जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
Source link
धर्म परिवर्तन मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:बैतूल के घुघरी में पकड़ाया, 2 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चूकी है पुलिस
