Headlines

हिमाचल पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी:ऊना में जन्माष्टमी महोत्सव में शिरकत की, बोले-PM मोदी ने सनातन संस्कृति को मजबूती दी




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना के कोटलाकलां स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बालजी महाराज से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में हरे कृष्णा राधे कृष्णा के जयकारे गूंजते रहे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोटलाकलां का श्रीराधा कृष्ण मंदिर उत्तर भारत में भक्ति, सत्संग और सेवा का मुख्य केंद्र बन चुका है। यह जगह सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि साधना, सेवा और आध्यात्मिक परंपरा की पहचान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत को मिल रही मजबूती को खास तौर पर बताया। पीएम मोदी कर रहे सांस्कृतिक विरासत को बचाने के काम : सैनी नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 सालों में देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए जरूरी काम किए हैं। उन्होंने केदारनाथ धाम के पुनरुद्धार, काशी विश्वनाथ धाम के फिर से विकास, उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर के विकास जैसे कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की पुरानी धार्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सनातन संस्कृति और भारत की आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का बनना देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि भारत की सनातन परंपरा सिर्फ पूजा तक ही सीमित नहीं है। यह सेवा, संस्कार, संस्कृति और इंसानियत की भलाई को आगे बढ़ाने वाली जीवन पद्धति है। बालजी महाराज ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित कार्यक्रम में बालजी महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को फरवरी महीने में होने वाले वार्षिक धार्मिक सम्मेलन में शामिल होने का बुलावा भी दिया। नायब सिंह सैनी ने व्यासपीठ पर कथावाचक गौर दास महाराज से भी आशीर्वाद लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर झलेड़ा में उतरा। इसके बाद वे श्रीराधा कृष्ण मंदिर कोटलाकलां पहुंचे। पहुंचने पर उनका बैंड बाजे के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने उनकी अगवानी की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *