Headlines

स्कूल बंक कर नहर पर पहुंचे 3 स्टूडेंट, एक बहा:पटियाला के पास भाखड़ा में लगाई छलांग, 2 साथियों ने बचाने का किया प्रयास; गोताखोर तलाश में जुटे




पटियाला के ककराला गांव के पास भाखड़ा नहर पर स्कूल से बंक मारकर पहुंचे 3 युवकों में से एक पानी के तेज बहाव में बह गया। तीनों छात्र जीजी मॉडल स्कूल जाने के बजाय नहर किनारे घूमने आए थे, जहां किसी बात पर एक युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख साथ आए 2 अन्य साथियों ने भी उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण वे उसे पकड़ नहीं सके। युवक की पहचान हसनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह 12वीं क्लास में पढ़ता है। दोनों साथियों ने किनारे पर लगी झाड़ियों और टहनियों को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि उनका तीसरा साथी पानी की गहराइयों में समा गया। गोताखोर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाश शुरू की। स्टूडेंट के बहने के पूरे घटनाक्रम को जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *