Headlines

किशोरी की संदिग्ध मौत,शव लेकर आईजी आफिस पहुंचे परिजन:घर में शव मिला था, यौन दुर्व्यव्हार की आशंका पर दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की




सूरजपुर जिले के भटगांव में एक आदिवासी नाबालिग की संदिग्ध मौत के बाद परिजन गुरुवार शाम उसका शव लेकर आईजी कार्यालय पहुंच गए। किशोरी एक ठेकेदार के घर रहकर घरेलू काम करती थी। परिजनों ने पुलिस पर मामले की जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने किशोरी के साथ यौन दुर्व्यवहार की आशंका भी जताई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आईजी से मुलाकात कर मामले की दोबारा जांच और फिर से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। आईजी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की नियमानुसार जांच की जाएगी। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र की आदिवासी किशोरी पिछले एक महीने से भटगांव थाना क्षेत्र में ठेकेदार श्रवण जायसवाल के घर रहकर घरेलू काम कर रही थी। मंगलवार शाम परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि किशोरी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने के बाद परिजन बुधवार को भटगांव पहुंचे। पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप, आईजी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बताया कि जब वे भटगांव पहुंचे तो किशोरी का शव हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया था। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव को उसके गृहग्राम भेज दिया गया। श्रवण जायसवाल ने परिजनों को 20 हजार रुपए भी दिया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी के फांसी लगाने के निशान नहीं हैं। उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन था। सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह पोया ने भी परिजनों से बात की और शव को वापस लेकर अंबिकापुर आईजी कार्यालय पहुंचे। सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा से मुलाकात कर परिजनों और सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी बात रखी। आईजी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों ने कहा- मौत संदिग्ध, पुलिस ने नहीं दिया जवाब मामले में परिजनों के साथ सर्व आदिवासी समाज ने आरोप लगाया है कि किशोरी ने फांसी नहीं लगाई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत के सरपंच तक को सूचना दो दिनों बाद दी गई। हमने डॉक्टर और थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। किशोरी के साथ यौन दुर्व्यव्हार और उसकी हत्या किए जाने की आशंका पर शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया है। शव को फिलहाल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है। आईजी बोले-परिजनों की मांग पर होगी कार्रवाई सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने कहा कि परिजनों को आशंका है कि मामले की जांच सही तरीके से नहीं की गई है और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग रखी गई है। परिजनों की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच में किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *