उकलाना में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
चीफ इंजीनियर हिसार के खिलाफ दो घंटे का रोष प्रदर्शन
.
हिसार जिले के उकलाना में उपमंडल कार्यालय परिसर में एचएसईबी एक्शन कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर के खिलाफ दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जेई मुकेश सोनी को कथित तौर पर गलत आरोप लगाकर निलंबित किए जाने का विरोध करते हुए उन्हें बहाल करने की मांग की।
रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता SC/BC कर्मचारी यूनियन के सब यूनिट प्रधान ने की, मंच संचालन AHPC वर्कर यूनियन के सब यूनिट सचिव मनोज शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते जेई मुकेश सोनी को बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उकलाना में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ की गई कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण विभाग के आर्थिक नुकसान और कार्य बाधित होने की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। प्रदर्शन को HSEB वर्कर यूनियन के यूनिट प्रधान ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रवीन एलएम, अनिल एएसएम, राजबीर जेई, विक्रम जेई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
