Headlines

चच्योट स्कूल में हंगामा, चीफ गेस्ट से धक्कामुक्की:टूर्नामेंट के समापन समारोह में माहौल तनावपूर्ण; पुलिस ने कांग्रेस नेता को समारोह स्थल पहुंचाया




मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता ब्रह्मदास चौहान को स्कूल गेट पर विरोध का सामना करना पड़ा। एसएमसी और महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं ने स्कूल गेट पर नाका लगाकर उन्हें अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान मुख्यातिथि और विरोध कर रही महिलाओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने मुख्यातिथि को सुरक्षा घेरे में लेकर स्कूल परिसर के अंदर पहुंचाया, जिसके बाद समारोह आगे बढ़ सका। एसएमसी और महिला मंडल की कुछ महिलाओं ने जताया विरोध लोगों के अनुसार, एसएमसी और महिला मंडल की कुछ महिलाएं ब्रह्मदास चौहान के मुख्यातिथि बनने का पहले से विरोध कर रही थीं। इसी विरोध के चलते समापन समारोह के दौरान स्कूल के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया गया।मुख्यातिथि के समर्थकों और विरोध कर रही महिलाओं के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने मामला करवाया शांत पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर माहौल शांत करवाया। घटना के चलते समारोह स्थल पर काफी देर तक तनाव बना रहा। स्कूल परिसर में हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। हालांकि, विवाद के पीछे के कारणों को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *